Home Bollywood बालिका गृह कांड की सच्चाई, अब आएगी सामने

बालिका गृह कांड की सच्चाई, अब आएगी सामने

साल 2018 में पूरे देश को हिला कर रख देने वाले मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड से कौन नहीं परिचित होगा। जहां 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस पूरे कांड ने पूरे बिहार सहित देश भर को हक्का-बक्का छोड़ दिया था। और अब इसी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

बॉलीवुड में पिछले 22 साल से राइटर डायरेक्टर के रूप मेें अपनी पहचान बना लेने वाले कुमार नीरज इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर समेत अलग-अलग जगह पर रह रही 4 महिलाएं इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।

कुमार नीरज ज्यादातर सत्य घटनाओं पर आधारित क्रिएटिव वर्क करने वाले डायरेक्टरों में से एक है। मुजफ्फरपुर के इस बालिका गृह कांड की कहानी बड़े पर्दे पर ‘नफीसा’ नाम से दिखाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से बताते हुए नीरज बताते हैं कि इस फिल्म पर पिछले कई महीनों से काम चल रहा है। लॉकडाउन के कारण 10 दिन की शूटिंग होने के बाद प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। लेकिन अब फिर से इस फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू होने जा रही है।

मुजफ्फरपुर में नीरज का ननिहाल पड़ता है। नीरज हमेशा सत्य घटनाओं पर फिल्म बनाते हैं इसीलिए महिलाओं ने इस फिल्म का प्रस्ताव उनके सामने रखा। जिसके बालिका गृह कांड की शिकार हुई 5 लड़कियों से बात की गई। उनसे घटना की जानकारी विस्तार से ली गई। ‘नफीसा’ गृह कांड की घटना के सच को बड़े पर्दे पर उतारेगी। इस फिल्म को जो चार महिलाएं प्रोड्यूस कर रही हैं उनमें से मुन्नी सिंह और खुशबू मुजफ्फरपुर की रहने वाली है, जबकि वैशाली देव अमेरिका की और वही विनाशा गुजरात की रहने वाली हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version