Home Entertainment अब घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मेथी का पराठा

अब घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मेथी का पराठा

खाना, खाना पसंद करने वालों के लिए ठंड का मौसम सबसे पसंदीदा होता है। इसमें कई तरह की साग सब्जियां बाजार में आती है। इन्हीं में से एक है मेथी, मेथी का पत्ता। जिसे लोग धूप में सुखाकर पूरे साल इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसी के साथ मेथी का पराठा काफी लोगों का पसंदीदा होता है। एक तो यह स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह के नाश्ते में इसका मिल जाना लोगों के लिए दिन अच्छा होने के बराबर होता है। तो चलिए आज बनाते हैं मेथी का पराठा। जिसे बनाना काफी आसान है।

सामग्री:

  • 1 कप गेहूं का आटा + 1/2 कप परोथन के लिए
  • 1 कप मेथी के पत्ते (बारीक कटे हुए)
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1½ टीस्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट (1 हरी मिर्च + ½ इंच अदरक),
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 1 टेबलस्पून तेल + पराठे सेकने के लिए
  • नमक स्वाद अनुसार

विधि:

  • मेथी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मेथी धो लें और इसे अच्छे से साफ कर लें। मेथी के पत्तों को बारीक काट लें।
  • अब बारीक कटे हुए मेथी के पत्तों के साथ-साथ बारीक कटे हुए हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक ले ले और इसे आटे में डाल दें।
  • अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, जीरा, थोड़ा सा तेल डालकर मिला ले।
  • अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे से गूथ लें।
  • आटे को घुटने के बाद इसे 5 मिनट रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
  • अब तक एक तरफ गैस पर तभी को चढ़ाते गर्म होने के लिए। 5 मिनट बाद गूथे हुए आटे के छोटे-छोटे लोई बना ले।
  • अब इसे पराठे की तरफ बेल कर इसे तवे पर घी लगाकर सेकें। आपका गरमा-गरम मेथी का पराठा तैयार है।
  • आप इसे दही के साथ या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ घरवालों को सर्व करें।

Join Telegram

Join WhatsApp

Exit mobile version