बीते दिनों नवादा जिले से ज्वेलरी शॉप में लूट की खबर सामने आई थी। और आज नवादा जिले में एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आ रहा है। यह शर्मनाक घटना गोविंदपुर इलाके की है। किशोरी से हुए इस गैंगरेप में दरिंदों ने इसका पूरा वीडियो भी बनाया है और लड़की को यह धमकी दिया गया है कि अगर इस घटना की जानकारी वह किसी को देती है तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे।
क्या पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला शनिवार, 29 जनवरी की देर शाम का है। पीड़िता के अनुसार जब वह शनिवार को अपने दादा के साथ बाजार से खरीदारी कर के घर को लौट रही थी, उसी दौरान नाबालिक के साथ 6 लोगों ने जोर जबरदस्ती की और उसे अगवा कर नदी के किनारे लेकर चले गए। नदी के किनारे झाड़ियों में ले जाकर सभी दरिंदों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
जब दरिंदों ने उसे धमकी देकर छोड़ा तो किशोरी अपने घर पहुंची जिसके बाद उसने अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दी पुलिस ने आनन-फानन में गांव में जाकर छापेमारी की और गैंगरेप के आरोपी सभी छह युवक को धर दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे घटना की जांच चल रही है।
