Home Bollywood ‘जनहित में जारी’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

‘जनहित में जारी’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य द्वारा निर्माण की गई फिल्म जनहित में जारी फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैl इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया हैl यह नुसरत भरुचा द्वारा एक्ट की हुई एक सामाजिक-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हैl जनहित में जारी 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म में सामाजिक मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म एक युवा लड़की की कहानी है, जो सामाजिक प्रतिरोध के बाद भी जीने के लिए कंडोम बेचती है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती हैl इस दौरान उसे अपने काम को लेकर परिवार और ससुराल वालों का प्रतिरोध भी झेलना पड़ता हैl इसके बाद भी वह कंडोम के उपयोग के महत्व के बारे में बताती है।

फिल्म में नुसरत भरुचा के अलावा अनुद सिंह की अहम भूमिका हैl जिन्होंने इस फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया हैंl वे नुसरत के सपोर्टिव पति की भूमिका निभा रहे है। फिल्म में विजय राज, परितोष त्रिपाठी, टीनू आनंद, बिजेंद्र कला, नेहा सराफ के अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version