Home Bihar अनोखी बारात: 70 का दूल्हा, 63 की दुल्हन, 8 बच्चों संग पूरा...

अनोखी बारात: 70 का दूल्हा, 63 की दुल्हन, 8 बच्चों संग पूरा गांव बना बाराती

छपरा में एक अनोखी बारात निकली। 70 साल के एक बुजुर्ग की बारात में उनकी सात बेटियां और एक बेटे के साथ पूरा गांव बाराती बना। 70 साल का बुजुर्ग बग्घी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लाने ससुराल की ओर चले तो हर कोई देखता रह गया। इस अनुठी शादी को देखने के लिए बड़ी तदाद में लोग जुटे थे। इस शादी से बुजुर्ग दंपत्ती काफी खुश थी।

दरअसल, एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को शारदा देवी (63) के साथ हुई थी। लेकिन पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था। गौना वह रस्म है जिसमें पत्नी का मायके से अपने पति के घर दूसरी बार जाना होता है। इस रस्म को राजकुमार सिंह और उनके बच्चों ने इस कदर यादगार बना दिया, जिसे वो तो क्या कोई भी नहीं भूल सकता है।

महिला सशक्तिकरण के प्रतीक सातों बहन अलग-अलग फोर्स में जवान है। राजकुमार अपने गांव में आटा-चक्की चलाते हैं। अपनी बेटियों को बिहार पुलिस और सेना में नौकरी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। अपने इकलौते बेटे को इंजीनियर बनाया है। बच्चों की जिद की वजह से बुजुर्ग की 70 साल में शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बेटी और बेटे ने माता-पिता की दोबारा शादी के लिए तैयारी कई महीनों से कर रहे थे। शादी में एक-एक बात को ध्यान में रखते हुए बेहतर करने की कोशिश की। बारात में ऑर्केस्ट्रा से लेकर बैंड डीजे, हाथी घोड़ा हर चीज का व्यवस्था की गई थी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version