Home Bollywood रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दिखने जा रहे विवेक ओबेरॉय और...

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दिखने जा रहे विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘इंडिया पुलिस फोरस’ (Indian Police Force) में दिखाई देने वाले हैं। जिसका पोस्टर विवेक ने इंस्टाग्राम से शेयर बभी किया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और निर्मित इस एक्शन सीरीज़ की स्ट्रीमिंग अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर होने वाली है। जिसमें शेरशाह स्टारर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। ​​​​

बता दें इस फिल्म में सिद्धार्थ एक दिल्ली पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं। निर्माताओं के अनुसार, ‘इंडिया पुलिस फोरस’ देश भर के पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ सेवा, बिना शर्त प्रतिबद्धता और उग्र देशभक्ति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने वाला सीरीज होगा। जिन्होंने सभी को आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपने कर्तव्य के आह्वान पर सब कुछ दांव पर लगा दिया।

विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावे इस सीरीज में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ दिखाई देंगे। शिल्पा भी इस सीरीज में एक पुलिस वाले की भूमिका को निभाते दिखाई देंगी। इसकी जानकारी रोहित ने खुद इंस्टा से शेयर करते हुए दी है। बता दें रोहित शेट्टी के पुलिस ब्रह्मांड में दो सिंघम फिल्में शामिल हैं, जिसमें अजय देवगन रहे हैं। साथ ही रणवीर सिंह-स्टारर ‘सिम्बा’ और अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/national/bjp-will-start-a-mega-drive-across-the-country/

Exit mobile version