Home National भाजपा शुरू करेगा देश भर में एक मेगा ड्राइव

भाजपा शुरू करेगा देश भर में एक मेगा ड्राइव

भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश भर में एक मेगा ड्राइव शुरू करने के लिए तैयार है। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के किसानों से जैविक खेती करने का आग्रह करने के संदेश को फैलाने के लिए भाजपा, अखिल भारतीय यात्रा शुरू करेगी। भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha), किसानों को जैविक खेती के लाभों और केंद्र सरकार की योजनाओं को समर्थन देने के बारे में शिक्षित करने के लिए किसान सम्मेलनों और किसान सभाओं का भी आयोजन करेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar) 28 अप्रैल को बिहार से जन अभियान यात्रा (जन आंदोलन) की शुरुआत करेंगे। वह बिहार में पटना जिले के बख्तियारपुर क्षेत्र के लगभग 2000 किसानों की भागीदारी के साथ 5 किमी की यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस जन जागरूकता अभियान के पहले चरण में यात्रा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और झारखंड में गंगा नदी के किनारे बसे गांवों से होकर गुजरेगी।

ये मेगा ड्राइव यह एक जन आंदोलन होगा। भाजपा अध्यक्ष किसानों से जुड़ेंगे और उन्हें केंद्र सरकार की जैविक खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे। बता दें की वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-2020 तक, केंद्र सरकार ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 1,632 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। सरकार के माध्यम से जैविक खेती के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रदान किया जा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version