Home International पाकिस्‍तान में हुआ एक बड़ा धमाका, हुई 10 लोगों की मौत

पाकिस्‍तान में हुआ एक बड़ा धमाका, हुई 10 लोगों की मौत

पाकिस्‍तान के शहर कराची में आज एक बहुत बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। कराची के शेरशाह पाराचा चौक (Shershah Paracha Chowk) इलाके के एक इमारत में हुए विस्‍फोट में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस विस्फोट में बैंक की इमारत और पास का एक पेट्रोल पंप भी क्षतिग्रस्त हो गया।

https://twitter.com/ANI/status/1472147436999114754

इस धमाके में इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। धमाके वाले घटनास्थल पर पूरा मलबा फैला गया है। धमाके के तुरंत बाद के मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई, जो मलबे में दबे लोगों को निकालने के काम में जुटी हुई है। इस विस्फोट से आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और कई खड़े वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

धमाका होते हीं पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके वाले इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अभी साफ विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालाँकि, विभिन्न जानकारी के अनुसार ब्लास्ट एक भूमिगत गैस पाइपलाइन की वजह से हुआ है।

Exit mobile version