Home Education UGC NET 2021 फेज II का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

UGC NET 2021 फेज II का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2021 चरण II के लिए टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा 24 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

https://ugcnet.nta.nic.in/webinfo/File/ViewFile?FileId=77&LangId=P

जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 5 विषयों- बंगाली कन्नड़, गृह विज्ञान, हिंदी और संस्कृत विषयों की परीक्षा 24, 26 और 27 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम सीबीटी मोड में होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी। इसके अलावा, पेपर I और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा, फेज II के शेष 02 नेट विषयों (भूगोल और समाजशास्त्र) और फेज I (सोशल वर्क, उड़िया, तेलुगु और लेबर वेलफेयर) के 04 नेट विषयों (चक्रवात जवाद के कारण) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही एनटीए की वेबसाइट पर की जाएगी।

Exit mobile version