Home International प्रेमिका की पलकें उठाकर प्रेमी ने चुराए 18 लाख रुपये, जानें कैसे

प्रेमिका की पलकें उठाकर प्रेमी ने चुराए 18 लाख रुपये, जानें कैसे

Imaginary Image

चीन के एक शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का 18000 पाउंड (18 लाख रुपये) चुरा लिया। लेकिन खास बात उसकी चोरी किये पैसे नहीं बल्कि उसके चोरी का तरिका है। जिस अंदाज में उस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के पैसे चुराये, उसे आंखों से सुरमा चुराना भी कह सकते हैं।

क्या है पुरा मामला

‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डोंग (बदला हुआ नाम) नामक महिला पिछले साल दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड हुआंग (बदला हुआ नाम) से मिली थी। जिसके बाद दोनों में मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा। बॉयफ्रेंड ने डोंग के बैंक बैलेंस को देखकर उसे लूटने का मन बना लिया था। नाननिंग शहर में रहने वाले बॉयफ्रेंड ने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उसने काफी देर तक गर्लफ्रेंड के सोने का इंतजार किया और जैसे ही प्रेमिका की आंख लगी, उसने फेशियल रिकग्निशन से पहले फोन अनलॉक किया, फिर ऐप खोलकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। प्रेमी ने सोती गर्लफ्रेंड की पलकों को उठाकर फेशियल रिकग्निशन से उसका फोन अनलॉक किया था।

कहा जा रहा है कि हुआंग को जुआ खेलने की लत भी थी, इस कारण वह लाखों रुपए के कर्ज में डूबा हुआ था। स्थानीय अदालत ने 28 वर्षीय प्रेमी (Boyfriend) को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रेमी की हरकत को विश्वासघात करार देते हुए उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version