Home International अब शुरू होगा Ola S1, S1 Pro की डिलिवरी, इंतजार हुआ खत्म!

अब शुरू होगा Ola S1, S1 Pro की डिलिवरी, इंतजार हुआ खत्म!

ओला इलेक्ट्रिक इस सप्ताह से अपने ग्राहकों के लिए अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल (CEO Bhavish Aggarwal) ने ‘Gaddi nikal chuki’, इस कैप्शन के साथ ट्वीट करके कंफर्म कर दिया है कि Ola S1, S1 Pro की 15 दिसंबर (December 15, 2021) से डिलिवरी शुरू हो जाएगी।

कैप्शन के साथ आविश अग्रवाल ने एक विडियो भी शेयर किया है, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्यूचरफैक्ट्री में डिलीवरी के लिए तैयार किया जा रहा है। वीडियो के अंत में, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ले जा रहे एक ट्रक को फैक्ट्री से अंतिम डिलीवरी के लिए निकलते देखा जा सकता है।

OLA S1 Pro और OLA S1

  • ओला इलेक्ट्रिक (Electric Scooter) नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला S1 और ओला S1 Pro मेंको नए बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है।
  • ओला एस1 में 2.98 किलोवाट बैटरी पैक लगाया गया है जबकि ओला एस1 प्रो स्कूटर में 3.97 किलोवाट बैटरी पैक दिया हुआ है।
  • ओला S1 को एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
  • ओला S1 प्रो को एक चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।
  • इन स्कूटर की कीमत 85 हजार से लेकर 1.10 लाख रुपये तक है।
https://www.chaukasbharat.com/international/boyfriend-stole-18-lakh-rupees-by-lifting-girlfriends-eyelashes-know-how/

Exit mobile version