Home International चीन के डिजाइनर ने बनाई डोनाल्ड ट्रम्प की मूर्ति, बताई ये वजह

चीन के डिजाइनर ने बनाई डोनाल्ड ट्रम्प की मूर्ति, बताई ये वजह

Trump

चीन में रहने वाले एक फर्नीचर डिजाइनर ने बनाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मूर्ति। होंग जिंशी नाम के एक डिजाइनर ने ट्रंप की मेडिटेशन करते हुए बौद्ध मुद्रा में बैठी हुई मूर्ति बनाई है। ट्रंप इसमें सफेद रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। होंग जिंशी ने पिछले साल मजाक में खुद के लिए ट्रंप की ऐसी मूर्तियों को बनाया था। लेकिन उसका ये मजाक कब शौक में बदल जाएगा उसे भी नहीं पता था।

फ़ुज़ियान प्रांत के देहुआ शहर में होंग जिंशी ने एक कार्यशाला में ट्रंप की 250 मूर्ति को रखा है। मूर्ति में ट्रंप के दोनों पैरों को क्रॉस करके बौद्ध मुद्रा में लीन दिखाया है जो दिखने में अदबुद्ध लग रही है। होंग ने अलग-अलग प्रकार और साइज़ की मूर्तियां बनाई है। जानकारी के मुताबिक होंग को 200 मूर्तियों के लिए चीन से ऑर्डर मिल चुके हैं। होंग ने जानकारी दी कि इन मूर्तियों को बनाने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। 6 सेमी बनी मूर्ति की कीमत 999 युआन है। और 46 सेमी बनी मूर्ति की कीमत 2000 युआन है। होंग ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मूर्तियों की बिक्री खूब तेजी से होगी क्योंकि लोगों को उनकी मूर्ति बेहद पसंद आ रही हैं।

होंग ने ट्रम्प की ये मूर्ति बनाने की वजह बताई । उसने बताया कि उसके देश की परंपरा है कि जो व्यक्ति अपनी ज़िंदगी में सफल है और बूढ़ा हो चुका है उसे अपने बुढ़ापे का आनंद लेना चाहिए और आराम करना चाहिए लेकिन ट्रंप अभी भी विभिन्न इच्छाओं और अनिश्चितताओं से परेशान नजर आते हैं। इसलिए ट्रंप को मेडिटेशन करना चाहिए। होंग ने कहा कि ‘ध्यान एक ऐसा रास्ता है जिस पर चल कर आप अपने अंदर देखते हैं और यश, प्रसिद्ध के पीछे भागना बंद कर देते है। इस समय ट्रंप ऐसी ही स्थिति में हैं इसलिए उन्हें मेडिटेशन करना चाहिए’। वहीं होंग ने बताया कि उसे नहीं पता कि इन मूर्तियों के बारे में ट्रंप को पता चला है या नहीं लेकिन वो ट्रंप को मेडिटेशन करने की सलाह देना चाहते हैं।

Exit mobile version