Home State हादसा: बिहार में भीषण आग के चपेट इतने लोग जिंदा जले

हादसा: बिहार में भीषण आग के चपेट इतने लोग जिंदा जले

Fierce fire

बिहार के समस्तीपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के कल्याणपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव में भीषण आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस पूरे मामले पर स्थानीय मुखिया फिरोजा खातून का कहना है कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। वहीं, आग की ख़बर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। उसी दौरान एक कमरे में सो रहे तीन लोग आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। लाख कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी।

Exit mobile version