Home International NEET MDS Exam 2022: NEET MDS की परीक्षा हुई स्थगित, जानें नई...

NEET MDS Exam 2022: NEET MDS की परीक्षा हुई स्थगित, जानें नई तारीख

National Board of Examination In Medical Sciences (NBEMS) ने MDS 2022 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित कर दिया है। NBE द्वारा परीक्षा स्थगित करने के साथ ही नई तारीख भी जारी कर दी गई है। ये परीक्षा अब 4 जून को होगी, जो पहले 19 दिसंबर को होने वाली थी।

इस परीक्षा में देरी हुई है क्योंकि 2021-22 बैच के एडमिशन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। ये एकेडमिक सेशन लेट हो गया है। इसके मद्देनजर, शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एडमिशन के लिए NEET-MDS 2022 के आयोजन को भारतीय दंत चिकित्सा परिषद की सहमति के साथ स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा से संबंध अगर उम्मीदवारों को कोई जानकारी चाहिए तो अभ्यर्थी NBEMS के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर कॉल कर सकते हैं।

NEET MDS काउंसलिंग 2021 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। परीक्षा 16 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी, और परिणाम 31 दिसंबर, 2020 को घोषित किए गए थे। इसके साथ ही इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त, 2021 में शुरू हुई थी।

Notification Link

https://natboard.edu.in/viewNotice.php?NBE=SEhXWGw3ZmJjR2FwMitMSTJyZUwvQT09

Exit mobile version