Home International बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी अब बनाएगी श्रीनगर में एक शॉपिंग मॉल

बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी अब बनाएगी श्रीनगर में एक शॉपिंग मॉल

दुबई का सबसे बड़ा रियल एस्टेट डेवलपर एमार (Emaar), जिसने दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा का निर्माण किया है, अब भारत में भी एक बड़ा निर्माण करने जा रही है। दरअसल, एमार जल्द हीं श्रीनगर में एक शॉपिंग मॉल विकसित करेगा। इसके लिए दुबई और जम्मू और कश्मीर की सरकारों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट में निवेश की सुविधा मिलेगी।

500,000 वर्ग फुट का ‘Emaar Mall of Srinagar’ जम्मू और कश्मीर में पहला महत्वपूर्ण FDI निवेश होगा। यह सौदा कश्मीर में इंडस्ट्रियल पार्क, एक मेडिकल कॉलेज, एक विशेष अस्पताल, लॉजिस्टिक सेंटर, IT टावर और मल्टी-पर्पस टावरों सहित एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का सौगात देगा।

यह परियोजना जम्मू और कश्मीर का एक मील का पत्थर होगी। यह FDI परियोजना संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच घनिष्ठ भाईचारे के संबंधों को दर्शाता है। संयुक्त अरब अमीरात की बहुत सी कंपनियां भी जम्मू और कश्मीर से स्किल्ड मैनपॉवर को काम पर रखने पर विचार कर रही हैं, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version