Home Environment The Jet Flying Boat: टेक्नोलॉजी का एक अनोखा दांव पानी के ऊपर...

The Jet Flying Boat: टेक्नोलॉजी का एक अनोखा दांव पानी के ऊपर उड़ेगी ये नाव

दुनिया इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है की अब कुछ भी नामुमकिन सा नहीं लगता है। अब दुनिया को जल्द ही उड़ने वाली नाव मिलने वाली है। ये नाव दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट होगी, जो जल्द ही लांच की जाएगी। दरअसल, दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट, दुबई में बनने और लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बोट का नाम THE JET रखा गया है, जिसे स्विस स्टार्टअप द जेट ज़ीरो इमिशन, जेनिथ मरीन (Zenith Marine) और DWYN के साथ मिलकर बना रही है। जेट ज़ीरो इमिशन के अनुसार, ये जेट मुख्य रूप से होटलों और ‘एक्सक्लूसिव व्यक्तियों’ की सेवा के लिए समर्पित होगा, जो की ‘दुनिया के सबसे ग्लैमरस स्पॉट’ में उपलब्ध होगा।

फ्लाइंग बोट की ये घोषणा भविष्य के इंडस्ट्रीज के लिए ग्लोबल हब के रूप में दुबई की लीडिंग पोजीशन को दर्शाती है। ये बोट पानी की सतह से तीन फीट ऊपर उड़ सकती है। ‘द जेट’ में अत्याधुनिक विशेषताएं और टेक्नोलॉजी हैं, जो इसे 40 समुद्री मील की गति से पानी के ऊपर बिना शोर के उड़ने में सक्षम बनाती हैं। इस शानदार नाव में 8 से 12 यात्रियों की क्षमता है। ये बोट दो ईंधन सेल्स और एक एयर कंडीशनर के साथ-साथ और भी क्लीन-टेक्नोलॉजी, पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी से लैस है जो कार्बन एमिशन को कम करने में मदद करती है।

फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए, स्पेसशिप जैसी दिखने वाली ये नाव ऊपर से नीचे तक लगभग 33 फीट की होगी। इस जेट का वजन 6 टन होगा और यह 12 यात्रियों के साथ-साथ एक पायलट को 40 समुद्री मील या 46 मील प्रति घंटे की गति से पानी के ऊपर ले जाने में सक्षम होगा। हाइड्रोजन फ्यूल सेल विशेष रूप से बने प्लेटों में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को मिलाकर बिजली बनाते हैं, जो एक बड़े ईंधन सेल ‘स्टैक’ बनाने के लिए कंबाइन होते हैं। इस जेट के हाइड्रोफॉयल, सामान्य बोट की तुलना में कम प्रतिरोध सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य रूप से इसे पानी से 3 फीट ऊपर उठाएंगे।

दुबई, दुनिया भर के इन्नोवेटर्स और कंपनियों के लिए अपनी इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को डेवेलोप करने का एक आइडियल डेस्टिनेशन है। इस कारण से इस प्रोजेक्ट की घोषणा दुबई में हुई। ऐसा माना जा रहा है की इस फ्लाइंग बोट की पहली टेस्टिंग नवंबर 2023 में होगी। इस हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट के साथ दुबई क्लीन और ग्रीन एनर्जी की ओर एक कदम बढ़ा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version