Home National इस जगह पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इतने मजदूरों की हुई...

इस जगह पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इतने मजदूरों की हुई मौत

Bijnor

बिजनौर में पटाखे की फैक्ट्री में बड़े ब्लास्ट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट शहर कोतवाली के बख्शीवाला इलाके में बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो ब्लास्ट में करीब 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है व कई अन्य बुरी तरह से घायल हैं। यह ब्लास्ट घर के अंदर कमरे में हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लास्ट पटाखों का है।

आपको बता दें कि बिजनौर में पटाखे की फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गयी है। वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियों ने यहां आकर मोर्चा संभाला। फिलहाल यहां बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा काफी बड़ा है जिसके कारण दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

Exit mobile version