Home National PM मोदी ने दिल्ली के इस अस्पताल में ली कोरोना टीके की...

PM मोदी ने दिल्ली के इस अस्पताल में ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक

PM Modi Vaccine

Report by Manisha:

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने बीती 1 मार्च को कोरोना टीके की पहली डोज ली थी। भारत बायोटेक का बनाया कोरोना टीका पीएम नरेंद्र मोदी ने लगवाया है।

टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है। खबरों के अनुसार, पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी। जबकि इस पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी दौरान उनके साथ मौजूद थीं। नर्स ने कहा- पीएम मोदी को टीका देना यादगार लम्हा.

आज यानी गुरुवार को पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी। उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी थीं, जिन्होंने पीएम मोदी को टीके की पहली खुराक दी थी। टीका दिए जाने के बाद नर्स निशा शर्मा ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीके की दूसरी डोज दी। उन्होंने हमसे बात की। उन्हें वैक्सीन देना और उनसे मिलना मेरे लिए यादगार लम्हा है।’

पीएम मोदी ने एक मार्च को ली थी वैक्सीन की पहली डोज: बता दें कि 1 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसी दिन देश में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने उस वक्त अचानक एम्स पहुंचकर टीका लगवाया था। उस समय भी पीएम मोदी को पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने ही कोरोना टीका लगाया था।

Exit mobile version