Home Economy नहीं रहे बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री, 93 की उम्र में ली आखिरी...

नहीं रहे बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री, 93 की उम्र में ली आखिरी सांस

शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मिस्त्री अपने दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर थे, जब बीती रात वो चल बसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “श्री पल्लोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक है। 1865 में स्थापित यह ग्रुप, निर्माण, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, इंजीनियर गुड्स, घरेलू उपकरण, शिपिंग, पब्लिकेशन, बिजली और बायो टेक्नोलॉजी में काम करता है। मिस्त्री, टाटा समूह (Tata Group) में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे, जिनकी कुल हिस्सेदारी 18 प्रतिशत से अधिक थी। उनके पिता, शापूरजी पल्लोनजी ने 1930 में टाटा संस के शेयर खरीदे थे। मिस्त्री हमेशा कम प्रोफ़ाइल रखते थे और टाटा समूह के मामलों पर उनके इनडायरेक्ट प्रभाव के लिए उन्हें अक्सर ” फैंटम ऑफ़ बॉम्बे हाउस” के रूप में जाने जाते थे।

पलोनजी मिस्त्री ने 2012 तक शापूरजी पलोनजी ग्रुप का नेतृत्व किया जिसके बाद उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। इस रिटायरमेंट के बाद उनके बेटे शापूर मिस्त्री ने समूह की अध्यक्षता संभाली। 1929 में जन्में पालोनजी मिस्त्री को उद्योगपति के रूप में उनके योगदान के लिए देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version