Home International भाषा की बाधा को तोड़ LinkedIn ने शुरू की ये सुविधा

भाषा की बाधा को तोड़ LinkedIn ने शुरू की ये सुविधा

आपके पसंद की नौकरी खोजने में आपकी मदद करने वाल ऐप LinkedIn अब भाषा की बाधा को तोड़ आगे निकल रहा है। LinkedIn अब आपको हिंदी समेत 25 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है, जिससे अब लोगों को अपनी पसंद की नौकरी अपने भाषा में खोजने में आसानी होगी। ये उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें नौकरी खोजने में भाषा की बाधा परेशान करती थी। बता दें की LinkedIn में अब हिंदी के साथ दुनिया की 25 और भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

LinkedIn में आज से हिंदी का फेज 1 शुरू हो रहा है। LinkedIn के मेंबर्स अब अपनी फीड, प्रोफाइल, जॉब और मैसेजिंग तक पहुंच हिंदी में पहुँच सकेंगे। और साथ ही अब आप अपने Desktop, Android और iOS फोन पर हिंदी में कंटेंट बना सकेंगे। हिंदी में लिंक्डइन अब दुनिया भर में सभी सदस्‍यों के लिए डेस्कटॉप और एंड्रॉयड पर उपलब्ध होगा। और भविष्य में यह सुविधा सभी iOS Users के लिए भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

अपने मोबाइल एप्लिकेशन में LinkedIn हिंदी में देखने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर डिवाइस की पसंदीदा भाषा के रूप में हिंदी को चुनना होगा। Desktop पर सदस्यों को सबसे पहले LinkedIn के होमपेज पर टॉप पर जाकर “Me” आइकन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद “सेटिंग्स और प्राइवेसी” को सिलेक्ट करना होगा। LinkedIn मेंबर्स को लैंग्वेज के बगल में “चेंज” पर क्लिक करना होगा और “हिंदी” का ड्रॉप डाउन लिस्ट से चयन करना होगा।

आपको बतद दें कि LinkedIn का भारत में दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है। दुनिया में LinkedIn मेंबर्स की कुल संख्या 800 Million है। इसमें से लगभग 82 Million भारत के मेंबर्स हैं।

Exit mobile version