Home National National Cancer Awareness Day: इस जानलेवा बीमारी के लिए जागरूकता है बहुत...

National Cancer Awareness Day: इस जानलेवा बीमारी के लिए जागरूकता है बहुत ज़रूरी

कैंसर नाम सुनते हीं लोगों के मन में एक डर सा पैदा हो जाता है। ये एक जानलेवा बीमारी है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कैंसर से होने वाली लगभग 70% मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। यदि समय से कैंसर का उपचार कराया जाए तो कैंसर पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है। इसी कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 7 नवंबर को National Cancer Awareness Day यानी की “राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस” मनाया जाता है।

इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें

➜राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस की घोषणा पहली बार सितंबर 2014 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने की थी।
➜7 नवंबर की तिथि को इसलिए चुना गया क्योंकि यह एक प्रमुख वैज्ञानिक मैडम क्यूरी (Madame Curie) की जयंती है, जिन्हें कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनके प्रयासों और योगदान के लिए याद किया जाता है।
➜इस दिन को इसलिए मनाया जाता है ताकि इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिये शुरुआती कैंसर का पता लगाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।
➜कैंसर बीमारियों का एक बड़ा समूह है जिसमें असामान्य कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं तथा शरीर में अपने आस-पास के हिस्सों पर आक्रमण करने या अन्य अंगों में फैलने के लिये अपनी सामान्य सीमाओं को पार कर जाती हैं।
➜फेफड़े का कैंसर और मुंह का कैंसर पुरुषों में मौत का एक बड़ा कारण है जबकि स्तन कैंसर और मुंह के कैंसर के कारण महिलाओं में बड़ी संख्या में कैंसर के मामले सामने आते हैं।
➜1975 में, भारत में राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम (National Cancer Control Programme) शुरू किया गया था। इसके पीछे का विजन देश में कैंसर के इलाज की सुविधाएं स्थापित करना था।
➜प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का जल्दी पता लगाने से मौतों की संख्या में काफी कमी आ सकती है। यह कैंसर के खिलाफ लड़ाई का एक अनिवार्य हिस्सा भी है क्योंकि यह बाद के चरण में इलाज पर होने वाले खर्च की तुलना में इलाज की लागत को काफी कम कर देता है।
➜यह दिन कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने और रोकथाम के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुस्तिकाओं का प्रसार भी करता है।
➜इस दिन, लोगों को मुफ्त जांच के लिए सरकारी अस्पतालों, Central Government Health Scheme (CGHS) और नगर निगम के क्लीनिकों में जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Exit mobile version