Home International भारत हुआ T20 World Cup से बाहर, टूटा करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों...

भारत हुआ T20 World Cup से बाहर, टूटा करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का सपना

आज करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का T20 World Cup 2021 जीतने का सपना टूट गया है। टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी सुपर 12 मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से मात दे दी है। इसके साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम तय हो गईं जिसमें भारत का नाम नहीं है। सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान पहुंच गए हैं।

आज के इस मैच का सबसे ज़्यादा असर इंडिया पर हुआ है। अफगानिस्तान की जीत ही भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के 8 अंक हो गए और वो अंतिम 4 में पहुंच गए हैं। भारत अगले मैच में नामीबिया को हराकर भी 6 ही अंक हासिल कर पाएगा और अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

इस मैच का जब से ऐलान हुआ था तो इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी दावेदार टीम इंडिया थी, लेकिन कहीं न कहीं हार्दिक पंड्या की चोट की वजह से टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही अगले मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से 8 विकेट से हार मिली।

https://chaukasbharat.com/national/national-cancer-awareness-day-awareness-is-very-important-for-this-deadly-disease/

Exit mobile version