Home National प्रधानमंत्री ने गुजरात के दाहोद को दी 22,000 करोड़ रुपये के परियोजनाओं...

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दाहोद को दी 22,000 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज गुजरात के दाहोद (Dahod) और पंचमहल (Panchmahal) में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, उनकी कीमत 22,000 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) भी मौजूद थें।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि “दाहोद मेक इन इंडिया (Make in India) का एक प्रमुख केंद्र बनेगा क्योंकि ब्रिटिश काल में भाप इंजनों के लिए दाहोद में बनी वर्कशॉप का उपयोग 20,000 करोड़ रुपये की फैक्ट्री के रूप में किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि “इस कारखाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और दाहोद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।”

भारतीय रेलवे की दाहोद वर्कशॉप हाई हॉर्सपावर 9,000 HP इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनने के लिए तैयार है। 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 1,200 हाई हॉर्सपावर 9,000 HP लोकोमोटिव का उत्पादन होने की उम्मीद है। पहला लोकोमोटिव 2024 की शुरुआत में निकलेगा। यह परियोजना मेक इन इंडिया और आत्मानिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) कार्यक्रम को बढ़ावा देगी। यह 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से 4,500 टन कार्गो भार ढोने में सक्षम होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version