Home Bihar बिहार के इस विधायिका को कैची के जगह पर्स से ब्लेड निकाल...

बिहार के इस विधायिका को कैची के जगह पर्स से ब्लेड निकाल काटना पड़ा फीता, जानें कारण

बिहार के हाजीपुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी दास की फजीहत हो गई। वे कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचीं लेकिन तैयारी पूरी नहीं थी। फीता काटने के लिए विधायक को कैंची नहीं मिली। उन्होंने काफी देर इंतजार किया। साथ में आए लोग भड़क गए। इसके बाद कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी दास ने खुद अपने पर्स से ब्लेड निकाला और फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कर दिया।

दरअसल वैशाली के हाजीपुर के सहदेई में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक दिवसलीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया था। स्थानीय विधायक होने के नाते इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमार को निमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के लिए प्रतिमा कुमार को 10 बजे का वक्त दिया गया था लेकिन वो लगभग 12 बजे स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन करने पहुंची। इसके बावजूद भी कार्यक्रम की तैयारी पूरी नहीं हो पाई थी। विधायक को फीता काटकर इस कार्यक्रम की शुरूआत करनी थी। इसको लेकर गेट पर फीता लगाया गया था। फीता काटने के लिए काफी देर तक विधायक कैंची का इंताजर करती रहीं लेकिन उन्हें आयोजनकर्ताओं द्वारा कैंची का इंतजाम नहीं हो पाया। अचानक से फिर विधायक ने अपनी पर्स से ब्लेड निकाला और फीता काटकर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने इस दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला का व्यापक प्रचार नहीं होने की वजह से लोगों तक इसकी जानकारी नहीं पहुंच पाई। जिस वजह से लोगों की भीड़ कम है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के नाम पर लोगों में विष भरा जा रहा है। सरकार के अंदर कैंसर जैसी बीमारी फैल गई है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version