Home National रामनाथ कोविंद के सम्मान में पीएम ने आयोजित किया रात्रिभोज, कई गणमान्य...

रामनाथ कोविंद के सम्मान में पीएम ने आयोजित किया रात्रिभोज, कई गणमान्य हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के लिए दिल्ली में विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर कई पद्म पुरस्कार विजेता और कई आदिवासी नेता मौजूद थे। इस मौके पर फर्स्ट लेडी सविता कोविंद (Savita Kovind) भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की और ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी, मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हमें रात्रिभोज में कई जमीनी स्तर के प्राप्तकर्ताओं, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का स्वागत करते हुए भी खुशी हुई।”

गौरतलब है कि निवर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। सदस्यों को समारोह में भाग लेने की सुविधा के लिए, लोकसभा और राज्यसभा दोनों की बैठक उस दिन सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 2 बजे होगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, मुर्मू को शपथ दिलाएंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/state/bihar-the-process-of-alert-started-with-the-reentry-of-monsoon-in-bihar/

Exit mobile version