Home National देवभूमि को आज देंगे प्रधानमंत्री कई सौगात

देवभूमि को आज देंगे प्रधानमंत्री कई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज उत्तराखंड में 17500 करोड़ रुपये से अधिक की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 23 परियोजनाओं में से 14100 करोड़ रुपये से अधिक की 17 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। ये परियोजनाएं सिंचाई, सड़क, आवासीय, स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति सहित कई सेक्टरों/ क्षेत्रों से संबंधित हैं।

इस कार्यक्रम में कई सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं, पिथौरागढ़ में एक जलविद्युत परियोजना और नैनीताल में सीवरेज नेटवर्क में सुधार के लिए परियोजनाओं सहित 6 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3,400 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री करीब 5750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लखवार बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे, जो देश के छह राज्यों को फायदा पहुंचाएगी। 8700 करोड़ रुपये की सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जायेगा।

प्रधानमंत्री काशीपुर में अरोमा पार्क और सितारगंज में प्लास्टिक औद्योगिक पार्क और राज्य भर में आवास, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति में कई अन्य पहलों की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ हीं उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश सैटेलाइट सेंटर और पिथौरागढ़ में जगजीवन राम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जाएगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

Exit mobile version