Home State Bihar Weather Update: दो दिनों की बारिश के बाद आज भी हो...

Bihar Weather Update: दो दिनों की बारिश के बाद आज भी हो सकती है बारिश

बिहार में पिछले दिनों मौसमविदों ने बताया था कि बिहार में बारिश की संभावनाएं हैं। जिसके बाद बिहार में पिछले दो दिनों में काफी बारिश हुई है। राजधानी पटना, भागलपुर, गया सहित बिहार के कई जिलों में बारिश हुई। जहाँ बारिश के साथ साथ मेघ गर्जन और बिजली भी चमकी। इस बिन मौसम बरसात की वजह से राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान में कमी दिख रही है तो कई शहरों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है।

मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से राज्य में शीतलहर जैसी परिस्थतियां बन गई हैं। सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर है। केवल अधिकतम तापमान में कमी आने से ठंड में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। बता दें कि बुधवार को हुई बारिश में कई जिलों में ओले भी गिरे।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में बारिश की ऐसी स्थिति 30 दिसंबर, गुरुवार को भी बनी हुई है। औरंगाबाद में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 37.4 मिमी बारिश हुई। अगले 24 घंटे तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और मधेपुरा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version