Home Education सैनिक स्कूल अंबिकापुर में एमटीएस, काउंसलर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में एमटीएस, काउंसलर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती

सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने एमटीएस, काउंसलर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर 14 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

20 पद

पदों का विवरण

काउंसलर – 1 पद

हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर – 01 पद

लैब असिस्टेंट – 01 पद

जनरल एम्प्लाई एमटीएस – 16 पद

नर्सिंग सिस्टर – 01 पद

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि – 14 जनवरी 2022

आयु सीमा

जनरल एम्प्लाई एमटीएस – 18 से 50 वर्ष।

काउंसलर – 21 से 50 वर्ष।

हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर – 18 से 50 वर्ष।

लैब असिस्टेंट – 18 से 50 वर्ष।

नर्सिंग सिस्टर – 18 से 50 वर्ष।

योग्यता

जनरल एम्प्लाई एमटीएस- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

काउंसलर- साइकोलॉजी में पीजी डिग्री। चाइल्ड डेवलपमेंट या करियर गाइडेंस एवं कांउसलिंग में पीजी डिप्लोमा भी मान्य है।

हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर- उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ हॉर्स राइडिंग आनी चाहिए या रिसालदार का कोर्स किया होना चाहिए।

लैब असिस्टेंट- 12वीं केमिस्ट्री विषय के साथ पास होना चाहिए।

नर्सिंग सिस्टर- नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री। साथ ही पांच साल का अनुभव भी जरूरी है।

विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बायो-डाटा फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें जानकारियां भरने के साथ इस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी के साथ निर्धारित पते पर भेज दें। बायो-डाटा भेजने का पता है- प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल अंबिकापुर, मेंद्रा कलान, जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़- 497 001

विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

आधिकारिक वेबसाइट

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

Exit mobile version