Home National बढ़ सकती संजय राउत की परेशानियां, दिल्ली में दर्ज हुआ मामला

बढ़ सकती संजय राउत की परेशानियां, दिल्ली में दर्ज हुआ मामला

राज्यसभा सांसद और शिवसेना पार्टी के मेंबर संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला दिल्ली में दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता दीप्ति रावत भारद्वाज ने ये मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि ये पूरा मामला टेलीविजन पर प्रसारित एक इंटरव्यू के दौरान BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकाने के ऊपर है। जिसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज द्वारा 9 दिसंबर को दिल्ली के मंडावली थाने में इस शिकायत के आधार पर ठाणे में FIR दर्ज की गई है। 9 दिसंबर को दर्ज FIR में बताया गया है कि एक मराठी समाचार चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए हैरान कर देने वाले बयान दिए। इसके साथ ही FIR में यह भी कहा गया है कि संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की भी धमकियां दीं और आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया था।

https://twitter.com/ANI/status/1470230600816545795?s=20

FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा है कि “मेरे खिलाफ दिल्ली में दर्ज एफआईआर राजनीतिक मकसद से और मेरी आवाज दबाने के लिए की गई है। यह मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया है क्योंकि CBI, IT, ED का इस्तेमाल मेरे खिलाफ नहीं किया जा सकता है। मैं सांसद हूं, मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ लोगों को प्रोत्साहित करना सही नहीं।”

बता दें कि दिल्लीमें दर्ज शिकायत के आधार पर शिवसेना सांसद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 500 (मानहानि की सजा) और 509 (किसी महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव का इस्तेमाल करना या ऐसा कृत्य करना) के तहत FIR दर्ज की गई है।

Exit mobile version