Home State दरभंगा: बोगस वोट डलवाने के आरोप में पीटा गये मजिस्ट्रेट साहब

दरभंगा: बोगस वोट डलवाने के आरोप में पीटा गये मजिस्ट्रेट साहब

बिहार पंचायत चुनाव (Bihar panchayat Elections 2021) के 11वें और आखिरी चरण में कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर ओपी इलाके में जमकर बवाल देखने को मिला। मामला चिगरी गांव के बूथ संख्या 151 और 152 का है। जहां बोगस वोट डलवाने के आरोप में लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ की। EVM सहित चुनाव सामग्री को क्षतिग्रस्त कर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल पर हमला कर दिया। मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें 4 लोग घायल हो गए। जिसका विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार ‘मतदान में लगे पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों पर हमले, EVM और अन्य चुनाव सामग्री को तोड़फोड़ करने के आरोप में मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र चौपाल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव और उसकी पत्नी फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए SDPO बिरौल के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।’

Exit mobile version