Home Culture महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़: शाम को हुआ मटकोर, आज निकलेगी बारात

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़: शाम को हुआ मटकोर, आज निकलेगी बारात

उत्तर बिहार का देवघर यानि मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर और सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर के साथ साथ पुरे यूपी, बिहार और झारखंड में आज बम भोले और हर हर महादेव की आवाज गुंज रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर अहले सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर लंबी कतार में खड़े हैं।

इस अवसर पर हर मंदिर को बल्ब और फूल की मालाओं से सजा दिया गया है। मंदिर की भव्यता और खूबसूरती और भी बढ़ गई है। महा शिवरात्रि के अवसर पर आज बाबा गरीबनाथ मंदिर में करीब एक लाख भक्त बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। भक्तों की भीड़ से निपटने के लिए मंदिर और पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। दिन में 11 बजे से भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सोमवार शाम मंदिर में बाबा के मटकोर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान पुजारी समेत अन्य पंडित मौजूद रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। रात में बाबा की आरती हुई। इसके बाद विधि विधान के साथ बाबा का पट बंद कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह खुला। प्रधान पुजारी ने बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद भक्तों को प्रवेश मिला। आज शहर में 51 झांकी शिव बारात की निकाली जाएगी।

इधर, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भी आज सुबह से ही मंदिर में सैकड़ो लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचे। गंडक नदी के काली घाट समेत विभिन्न घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक, पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विराजमान बाबा भोलेनाथ की भव्य रूप से फूल, बेल पत्रों से श्रृंगार किया गया। फिर बाबा भोलेनाथ की विशेष आरती की गई। महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर को रंग बिरंगी बिजली के लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version