Home Others त्योहारों के Season में खाए ये Sugar Free Sweets

त्योहारों के Season में खाए ये Sugar Free Sweets

त्योहारों के सीजन शुरू होते ही मिठाइयों के दुकान साज़ जाते हैं। अक्सर लोग अपने पसंद की मिठाई ही पूजा के लिए लेकर आते हैं। लेकिन लोगों की खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से अब लोगों में डायबिटीज एक आम सी बीमारी बन गई है। लेकिन यह बीमारी आम नहीं है बल्कि बहुत ही जानलेवा है। जो जीवनभर के लिए साथ रहता है। इस बीमारी में लोगों के खून में शकर का स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते डायबिटीज होती है। जिस व्यक्ति को यह बीमारी होती है उन लोगों को मीठी चीज़ों से परहेज करनी पड़ती है। इस बीमारी में जरा सी लापरवाही जान तक ले लेती है। लेकिन त्योहारों के सीजन में लोग मन मार कर भी थोड़ा बहुत मिठाई खा ही लेते हैं। लेकिन शरीर में शुगर का स्तर न बढे इसके कई उपाए हैं। तो चलिए जानते हैं की कौन-सी मिठाई में शुगर का स्तर कम होता है, जिसे खाने से मधुमेह के रोगियों का शुगर लेवल ज्यादा नहीं बढ़ता है।

बेसन लड्डू : बेसन शुगर कंट्रोल करने में सहायता करता है।डॉक्टर्स की माने तो बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है।

मूंग दाल का हलवा : मूंग दाल सेहत के लिए फायदेमंद होत है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ह्रदय के लिए फायदेमंद होता है।

Exit mobile version