Home Culture शुभ धनतेरस आज, होगा करोड़ों का कारोबार

शुभ धनतेरस आज, होगा करोड़ों का कारोबार

शनिवार, 22 अक्टूबर को पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसे लेकर पूरे देश भर का बाजार सज चुका है। क्या बिहार क्या महाराष्ट्र आज के दिन हर जगह एक ही तरह की खुशी देखने को मिलेगी। हर जगह बाजार के साथ साथ घर भी सज रहे हैं। बता दें कि धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। आज त्रिपुष्कर योग बन है। धनतेरस की शाम को भगवान धन्वंतरि और दीपदान भी किया जाएगा। धनतेरस के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करके उसकी पूजा करनी चाहिए।

दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख दें। या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। धनतेरस पर शुभ कार्य करने और नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले सजावटी चीजें, कपड़े, पीतल के बर्तन,मकान और रत्न खरीद सकते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version