Home Health भारत ने बनाया दोहरा शतक, तय किया 200 करोड़ वैक्सीनेशन का सफर

भारत ने बनाया दोहरा शतक, तय किया 200 करोड़ वैक्सीनेशन का सफर

भारत ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। भारत ने 200 करोड़ (2 बिलियन) कोविड -19 वैक्सीनेशन (COVID-19 Vaccination) का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने ये रिकॉर्ड महज 18 महीने में बनाया है। 16 जनवरी 2021 को देश में टीकाकरण शुरू हुआ था। टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से नौ महीनों में देश ने पिछले साल 21 अक्टूबर को पहली 100 करोड़ (1 बिलियन) खुराक का मील का पत्थर पार कर लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत ने फिर रचा इतिहास। वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, 98 फीसदी वयस्क आबादी को कम से कम एक डोज मिल चुकी है, जबकि 90 फीसदी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। अवर वर्ल्ड इन डेटा द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की 62.1 प्रतिशत आबादी को वायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। इस सप्ताह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज मुफ्त में देने के लिए 75-दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version