Home Culture साल का आखरी चंद्र ग्रहण कल, इतने साल बाद फिर बनेगा ऐसा...

साल का आखरी चंद्र ग्रहण कल, इतने साल बाद फिर बनेगा ऐसा संयोग

मंगलवार, 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली है। और इसी दिन साल का आखरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। मंगलवार की शाम 4:23 बजे से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखने लगेगा। देश के पूर्वी हिस्से के अलावा बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा, जो कि 6:19 बजे खत्म हो जायेगा। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शुरू होगा और जो 7:26 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक 2022 से पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण का ऐसा योग 2012 में बना था। और अगर उससे पहले की भी बात करें तो साल 1994 में भी ऐसा ही योग बना था। आपको बता दें कि साल 2012 में 13 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 28 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुआ था। ऐसा ही योग एक बार फिर से बना है। जोकि कल होने जा रहा है।

आने वाले सालों की बात करें तो अब ऐसा संयोग 18 साल बाद बनेगा फिर से बनेगा। यानि साल 2040 में 4 नवंबर को दिवाली पर आंशिक सूर्य ग्रहण जो भारत में नहीं दिखेगा और 18 नवंबर को देव दिवाली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखेगा।

चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर 2:39 बजे शुरू होगा। जो देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा।

अगले साल 20 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रहण होगा। 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होगा। ये तीनों ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे। 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। ये देश में दिखेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version