Home Others पहने हुए मास्कों का हो रहा ऐसा इस्तेमाल, जिसे जानकर डर जाएंगे...

पहने हुए मास्कों का हो रहा ऐसा इस्तेमाल, जिसे जानकर डर जाएंगे आप

Mask

महाराष्ट्र के जलगांव से एक मामला सामने आया है जिसे जान के आपके होश उड़ जाएंगे। जहाँ एक तरफ कोरोना से लड़ने के लिए लोग तमाम तरह की एहतियात बरतने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीँ दूसरी तरफ गद्दों में रुई की जगह इस्तेमाल किए हुए मास्क भरे जा रहे हैं। जिन मास्क को हम कोरोना से लड़ने का एक हतियार समझ रहे थे, उन्ही इस्तेमाल किये हुए हथियारों को रुई की जगह इस्तेमाल कर दिया गया।

गद्दों के अंदर इस्तेमाल किए हुए मास्कों को भरना कितना हानिकारक हो सकता है, इस बात का अंदाजा शायद इस काम को अंजाम देने वालो को नहीं रहा होगा। जलगांव के MIDC पुलिस थाने को इसकी जानकारी मिली कि महाराष्ट्र गादी सेंटर में मास्कों का इस्तेमाल, रुई की जगह पर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ गद्दा बनाने वाले कारखाने पहुंची तो वहां देखा कि गद्दों में मास्क भरने का काम किया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने गादी सेंटर के मालिक अमजद मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस कारनामे में गादी सेंटर के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से इस्तेमाल किये हुए मॉस्क का भंडार भी मिला है, जिन्हें जला दिया गया है। एक तरफ जहां पूरा देश कोविड महामारी का मुकाबला मिलकर कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं भी घट रहीं हैं।

Exit mobile version