Home Sports IPL 2021 : इन 4 MI खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन...

IPL 2021 : इन 4 MI खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

MI Players

आईपीएल का 9 अप्रैल से आगाज हो रहा है। इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोगो इस लीग का बेहद इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को चेन्नई में मुंबई इंडियंस और बैंग्लोर के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार यह खिताब अपने नाम किया है।इस टीम के कप्तान भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा है। इनके कप्तानी के लोग दिवाने होते जा रहे है। रोहित अपने टीम को 5 बार विजेता बनाया है। अगर आज हम इस लेख मे बात करने वाले हैं, मुंबई के उन 4 खिलाड़ीयों की जिन्हे टीम में खेलने का इस आईपीएल मौका नही मिल सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जून तेंदुलकर को घरेलू क्रिकेट खेलने का बहुत अनुभव ना होने पर भी मुंबई इंडियंस ने इस बार ऩीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल कर लिया है। अर्जुन का अपने डेब्यू सीजन में प्लेइंग 11 में जगह मिलना बहुत मुश्किल है। वैसे अर्जुन को ड्रेसिंग रूम में टेंट बोल्ट और जहीर खान से काफी कुछ सिखने को मिल सकता है, जोकि उन्हें उनके करियर में और बेहतर करने में मदद करेगा।

सौरभ तिवारी: सौरभ तिवारी को मध्य क्रम में अपने जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ईशान किशन की गैर मौजूदगी में सौरभ को पिछले सीजन में केवल सात मुकाबले ही खेलने का मौका मिला था। इस बार भी सूर्यकुमार यादव, पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स के होते हुए उनका प्लेइंग 11 में जगह होना मुश्किल है।

आदित्य तारे: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं आदित्य तारे। वे घरेलु क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते है। तारे ने मुंबई इंडियंस के साथ साल 2018 से जुड़े है। मगर इस बार आदित्य का प्लेइंग 11 में अपनी जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है। क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन के होते हुए उनका प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ेगा।

मोहसिन खान: मोहसिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो साल 2018 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। 22 वर्षीय मोहसिन को अपने डेब्यू मैच के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बोल्ट और बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज भले ही टीम में उनकी राह का रोड़ा बन सकते हैं, लेकिन अपने तजुर्बे से उन्हें सिखा भी देंगे।

Exit mobile version