Home Sports DC के प्लेयर के बाद अब RCB पर कोरोना की मार, ये...

DC के प्लेयर के बाद अब RCB पर कोरोना की मार, ये दिग्गज निकला पॉजिटिव

RCB Team

भारत का घरेलु मैच आईपीएल का 9 अप्रैल से आगाज होने जा रहा है. बता दें पहला मैच में मुंबई और बैंगलौर के बीच खेला जाएगा. पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू किया जायेगा. हमेशा की तरह मुंबई की ओर से रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे तो वहीं आरसीबी की ओर से विराट कोहली के कंधों पर जिम्मेदारी होगी.

बता दें आईपीएल की शुरुआत होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक और तगड़ा झटका लगा है. खिलाड़ी डैनियल सैम्स कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं. देवदत्त पडिक्कल के बाद डैनियल सैम्स दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें कोरोना हुआ है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. डैनियल सैम्स के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. इससे पहले जब वह होटल पहुंचे थे तब उनकी जांच की गई थी. इस दौरान उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था.

वैसे ये RCB के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि सैम्स अब शुरुआती कई मैच में नहीं खेल पाएंगे. डैनियल सैम्स ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार टी20 मैच खेल चुके हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन आईपीएल मैच खेल चुके हैं. इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने सैम्स को रिलीज कर दिया था जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा है.

Exit mobile version