Home Sports इस वजह से भुवनेश्वर कुमार को ICC की तरफ से मिला ये...

इस वजह से भुवनेश्वर कुमार को ICC की तरफ से मिला ये बड़ा अवॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar

भारत के पूर्व बल्लेबाज और आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ”भुवी करीब डेढ साल चोटों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सका था. उसने शानदार वापसी करते हुए पावरप्ले और डैथ ओवरों में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन करके भारत की जीत की नींव रखी.”

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिये आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. भुवनेश्वर ने तीन वनडे में 4.65 की औसत से छह विकेट लिये. जबकि पांच टी20 में 6.38 की औसत से चार विकेट चटकाये. उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ”लंबे और दर्दनाक ब्रेक के बाद भारत के लिये फिर खेलने की खुशी थी. मैने इस दौरान अपनी फिटनेस और तकनीक पर काफी काम किया. भारत के लिये फिर विकेट लेकर अच्छा लग रहा है.” उन्होंने कहा, ”मैं इस सफर में शुरू से मेरे साथी रहे हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं. मेरा परिवार, दोस्त और साथी खिलाड़ी. आईसीसी वोटिंग अकादमी और मुझे मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिये वोट देने वाले सभी प्रशंसकों को खास तौर पर धन्यवाद.”

भुवनेश्वर यह पुरस्कार पाने वाले लगातार तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए. जनवरी में पहला पुरस्कार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला था जबकि फरवरी में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुरस्कार जीता था. भुवनेश्वर के अलावा अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स भी दौड़ में थे.

Exit mobile version