Home Sports KKR की शर्मनाक हार से निराश हुए शाहरुख खान, ट्वीट कर कही...

KKR की शर्मनाक हार से निराश हुए शाहरुख खान, ट्वीट कर कही ये बात

SRK

बता दें कि मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक केकेआर ने जीत पर कब्जा जमा रखा था.लेकिन कहते हैं ना किस्मत बदलते देर नहीं लगती. ऐसा ही कुछ देखने को मिला चेन्नई के मैदान पर. जहां शानदार शुरुआत करने पर नीतीश राणा ने 57 और शुभमन गिल ने 33 रनों की पारियां खेलीं. लेकिन जैसे ही इन दोंनो की विकेट गिरी. मैच का रुख पलट गया, और मुंबई ने केकेआर के 20 ओवर में 7 विकेट लेते हुए उन्हें 142 रन ही बनाने दिए.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के तो बादशाह है ही साथ उन्हें क्रिकेट में भी खासी दिलचस्पी है. यही वजह कि वो आईपीएल की टीम केकेआर के सह-मालिक है. हाल ही में केकेआर ने चेन्नई में मुंबई इंडियंस के साथ एक मैच खेला.जिसमें उनकी बुरी तरह से हार हुई. वहीं इस हार के बाद केकेआर के फैन्स उनसे काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. फैन्स की नाराजगी देखते हुए खुद बॉलीवुड के किंग खान ने उनसे केकेआर की हार के लिए एक ट्वीट करके माफी मांगी है.

केकेऐर की इस हार के बाद टीम के सह-मालिक शाहरुख ने एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने फैन्स से माफी मांगी.शाहरुख ने इस ट्वीट में लिखा कि, निराशाजनक प्रदर्शन, कम शब्दों में कहूंगा, सभी कोलकाता नाइट राइडर्स फैंस से माफी चाहूंगा.

Exit mobile version