Home International महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने इस देश को हराया,...

महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने इस देश को हराया, जीता कांस्य पदक

भारत ने महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup) हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने चीन को 2-0 से हराया। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर (Gurjit Kaur) और फारवर्ड शर्मिला देवी (Sharmila Devi) ने पेनल्टी कार्नर पर एक-एक गोल किया जिससे भारत को चीन को हराने में मदद मिली। भारत दूसरे हाफ में चीन के कुछ मजबूत अटैक से बच गया और इस कम्पटीशन में अपना तीसरा कांस्य पदक हासिल किया।

भारत की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने बधाई देते हुए ट्वीटर पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “चीन को 2-0 से हराकर महिला एशिया कप 2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। उनके प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। आशा है की यह टीम भारत के लिए और अधिक सम्मान लाए।”

अपने पहले मैच में मलेशिया को 9-0 से हराने के बाद, भारत को एशियाई खेलों के चैंपियन जापान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और सिंगापुर को 9-1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन सेमीफाइनल में, कुछ खराब बचाव और खराब पेनल्टी कार्नर कन्वर्जन ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया क्योंकि कोरिया ने उन्हें 2-3 से हराया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version