Home Bihar बच्चों के खेल में ईंट-पत्थर से बात नहीं बनी तो चल गई...

बच्चों के खेल में ईंट-पत्थर से बात नहीं बनी तो चल गई गोली

जमुई थाना क्षेत्र के संथू गांव में बच्चों के खेल खेल से शुरू हुआ विवाद, गाली गलौच नहीं बल्कि गोली बारी तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच कुछ विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक बच्चा अपना मोबाइल बनवाने जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया।

जब ईंट-पत्थर से मामला नहीं सुलटा तो फिर गोलीबारी भी होने लगी। गोली लगने से घायल दोनों युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले में सौरभ नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर गोली से घायल युवक ने गोली चलाने का आरोप पप्पू मंडल एवं उनके समर्थकों पर लगाया है। गोली लगने से घायल मोहम्मद मसलेउद्दीन एवं मोहम्मद मुजम्मिल को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद पटना रेफर किया गया है।

गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के मनीष कुमार, सौरभ कुमार और नीतीश कुमार का सिर फट गया। नीतीश कुमार की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version