Home National IPL 2022: ज्यादा पैसा देकर अर्जुन तेंदुलकर के खरीदे जाने पर उठे...

IPL 2022: ज्यादा पैसा देकर अर्जुन तेंदुलकर के खरीदे जाने पर उठे नेपोटिज्म के सवाल

महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Mega Auction 2022) में 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस बार अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था। इससे पहले आईपीएल के 14वें एडिशन में भी अर्जुन मुंबई टीम का हिस्सा थे।

नीलामी टेबल पर जैसे ही तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई, मुंबई ने पहली बोली लगाई। इसके बाद गुजरात टाइटंस भी इस रेस में आ गई। मुंबई ने फिर चाल ली, उसके बाद गुजरात ने आगे बढ़ने का फैसला रोक दिया। इस तरह अर्जुन तेंदुलर फिर मुंबई इंडियंस स्कॉड के हिस्सा बन गए। अर्जुन तेंदुलकर पिछले कई वर्षों से मुंबई इंडियंस में बतौर नेट बॉलर रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के पेशेवर क्रिकेट करियर को देखें तो उन्हें दो टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। मुंबई की टीम के लिए अर्जुन ने इस दौरान दो विकेट लिए हैं। वहीं, कुल तीन रन बनाए हैं। पिछली बार मुंबई ने उन्हें खरीदा तो जरूर था, लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

https://twitter.com/neyaz_mohammad9/status/1493074291180675072?s=20&t=KTDNdlVX2RUwDEnJFHwLZg

मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकाउंट से अर्जुन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस भड़क उठे और उन्होंने फ्रेंचाइजी तथा खिलाड़ियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सुरेश रैना और इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ी नहीं बिके, लेकिन एक भी मैच नहीं खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर बिक गए। इसे लेकर फैंस ने अब मुंबई इंडियंस पर नेपोटिज्म के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।

https://twitter.com/patel_afc/status/1493084681360793600?s=20&t=Sk0x1Fh3rXJCI1ikITUoEA

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version