Home National देखें IPL 2022 का पूरा शड्यूल, CSK vs KKR के घमासान से...

देखें IPL 2022 का पूरा शड्यूल, CSK vs KKR के घमासान से होगा आगाज

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15 वें संस्करण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग के शुरुआत 26 मार्च को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और केकेआर (KKR) के बीच होगी। कुल 10 टीमें 2 महीने तक आपस में भिडेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने लीग के कार्यक्रम की घोषणा की जो चार स्टेडियमों – मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेली जाएगी।

इस टी20 लीग के आगामी सीजन से 8 के बजाय कुल 10 टीमें उतर रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को पहली बार शामिल किया गया है। फिलहाल लीग राउंड का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें कुल 70 मुकाबले मुंबई और पुणे में आयोजित किए जाएंगे। लीग राउंड का अंतिम मैच 22 मई को वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

” टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगी। फिर शाम का मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

देखें शेड्यूल

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version