Home National IPL 2022: जानिए कब किससे लड़ेगी MI सेना, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2022: जानिए कब किससे लड़ेगी MI सेना, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल के 15वें सीजन का पूरा शेड्यूल (IPL-2022 Full Schedule) जारी कर दिया। इस क्रिकेट लीग के आगामी सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभियान का आगाज 27 अप्रैल से करेगी। उसका पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 21 मई को टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी।

MI का IPL 2022 का शेड्यूल

  • 27 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम मुंबई इंडियंस – सीसीआई -3.30 बजे
  • 2 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – दोपहर 3.30 बजे
  • 6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस – एमसीए स्टेडियम, पुणे – शाम 7.30 बजे
  • 9 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – एमसीए स्टेडियम, पुणे – शाम 7.30 बजे
  • 13 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स – एमसीए स्टेडियम, पुणे 7.30 बजे
  • 16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – सीसीआई – 3.30 बजे
  • 21 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, 7.30 बजे
  • 24 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – वानखेड़े – 7.30 बजे
  • 30 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे
  • 6 मई -गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस – सीसीआई – 7.30 बजे
  • 9 मई – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – शाम 7.30 बजे
  • 12 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – वानखेड़े – 7.30 बजे
  • 17 मई – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – वानखेड़े – 7.30 बजे
  • 21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वानखेड़े – शाम 7.30 बजे

हालांकि, अभी बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के सिर्फ 70 लीग मैचों के कार्यक्रम की ही घोषणा की है, जबकि फाइनल समेत प्लेऑफ के चार मैच कब और कहां खेले जाएंगे, इसका फैसला बाद में होगा। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल के फॉर्मेट को बदल दिया है। 10 टीमों को बीसीसीआई ने दो ग्रुप में बांट दिया है। ऐसे में हर एक टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ कम से कम एक मैच तो खेलना ही है, साथ ही साथ अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ दो-दो मैच और अपने ग्रुप के सामने वाली टीम के साथ दो मैच खेलने हैं, जबकि सामने वाले ग्रुप की अन्य टीमों के साथ एक-एक मैच खेलना है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version