Home Bihar CM नीतीश कुमार का ऐलान – ताड़ी के बदले नीरा अपनाने पर...

CM नीतीश कुमार का ऐलान – ताड़ी के बदले नीरा अपनाने पर मिलेगा अनुदान

समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे। मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में सीएम ने मधेपुरा, सहरसा और सुपौल से आईं जीविका दीदियों को संबोधित किया। यहां CM ने घोषणा कि की ताड़ी के बदले नीरा बनाने वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ताड़ी उतारने वाले लोग यदि नीरा को अपना रहे हैं तो उन्हें सतत जीविकोपार्जन के तहत सहायता दी जा रही है। लेकिन हमने मन बना लिया है कि अगर ताड़ी बेचने वाले नीरा बनाएंगे तो उन्हें सीएम राहत कोष से भी अनुदान दिया जाएगा। नीरा बहुत ही बढ़िया चीज है। एक खास जाति के लोग ताड़ी उतारने का काम करते हैं। लोग उनको भड़काते हैं। वे कहीं और जाकर कोई और काम करते हैं। इसलिए वे नीरा बनाएं तो सरकार उनको मदद देगी।

सीएम ने कहा कि हमें जब से मौका मिला है, सेवा कर रहे हैं। सेवा ही हमारा धर्म है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण आदि क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। घर-घर बिजली पहुंचा दी गई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में प्रत्येक वर्ष वृद्धि हो रही है। लेकिन समाज सुधार के बिना विकास का कोई मतलब नहीं। इसलिए विकास के साथ समाज सुधार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इसी के साथ समाज सुधार अभियान का यह चरण समाप्त हो गया। हालांकि पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने साफ कहा कि समाज सुधार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version