Home Bihar औरंगाबाद में 6 सहेलियों ने एकसाथ खाया जहर

औरंगाबाद में 6 सहेलियों ने एकसाथ खाया जहर

बिहार: औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव में 6 लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली 6 में से 3 लड़कियों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छह लड़कियों के एक साथ जहर खाने की खबर के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जहर खाने से पहले सभी लड़कियां गुरारू गईं थीं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी सहेलियां थी लेकिन इन्होंने एक साथ जहर क्यों खाया इसका कारण साफ नहीं है।

मृतकों में मनोज पासवान की 14 साल की बेटी नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 साल की बेटी काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की 15 साल की बेटी अनीषा कुमारी के तौर पर हुई है। वहीं तपेश्वर पासवान की 12 साल की बेटी पिंकी कुमारी, राजेंद्र पासवान की 13 साल की बेटी सुनीता कुमारी और फेकन पासवान की 15 साल की बेटी वर्षा कुमारी का स्थानीय डॉक्टर के पास ईलाज चल रहा है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version