Home Bihar शराब माफियाओं के आशियाने पर चला प्रसाशन का बुलडोजर, दर्जन भर घर...

शराब माफियाओं के आशियाने पर चला प्रसाशन का बुलडोजर, दर्जन भर घर मलबे में तब्दील

बिहार में शरबबंदी को लेकर सरकार और प्रसाशन दोनों ही काफी सख्त है। सरकार के तरफ से प्रसाशन को सख्त हिदायत देते हुए शराब माफियाओं के प्रति किसी भी तरह की कोताई नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच पटना के फुलवारी शरीफ में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ सोमवार, 4 जुलाई को बुलडोजर अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने शराब माफियाओं के एक दर्जन अड्डों को बुलडोजर से मलबे में तब्दील कर दिया।

प्रसाशन के इस कदम से शराब माफियाओं के पैरो टेल जमीन खिसक गयी है और वे सभी भाग खड़े हुए हैं। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी बल के साथ गोविंदपुर मुसहरी में पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंचे। वहां पहुंचते ही पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ जमकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

पुलिस के इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने शराब माफियाओं के दर्जन भर से अधिक झोपड़ियों को बुलडोजर से ढाह दिया। गोविंदपुर मुसहरी के आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से शराब का अवैध कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले रखा है। एक तरफ से पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाकर शराब माफियाओं के बर्तन, चूल्हे, झोपड़ियां को तोड़ डालती है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस के वहां से हटते ही शराब माफिया इस काम में दोबारा जुट जाते हैं।

लोगों ने यह भी बताया कि यहां बड़े पैमाने पर शराब बनाने का कारोबार चलता है। शराब माफिया बड़े पैमाने पर महुआ, गुड़, यूरिया खाद सहित कई नशीली पदार्थों को डालकर शराब का निर्माण करते हैं। थाना प्रभारी इकरार अहमद ने बताया कि सोमवार, 4 जुलाई को शराब माफियाओं के खिलाफ गोविंदपुर मुसहरी सहित कई जगहों पर अवैध शराब निर्माण करने वालों के कारोबार को ध्वस्त किया गया है। और ऐसे कई और अभियान भविष्य में भी होते रहेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version