Home National 5 राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

5 राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आज विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने 10 फरवरी से चुनाव की घोषणा की है। जिसमें यूपी में सात चरणों, मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके अलावा पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक एक चरण में चुनाव होंगे। आज शनिवार को चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। वहीं इस बार इन पांच राज्यों में सख्त कोरोना प्रोटोकॉल के साथ चुनाव होंगा।

जानिए कितने चरणों में और कब होने हैं चुनाव :-

कुल 7 चरणों में होंगे चुनाव

  • पहले चरण का मतदान 10 फरवरी
  • दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी
  • तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी
  • चौथे तरण का मतदान 23 फरवरी
  • पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी
  • छठे चरण का मतदान 3 मार्च
  • सांतवे चरण का मतदान 7 मार्च

UP में हर चरण यानी सातों चरणों में होगी वोटिंग

  • पंजाब-गोवा में 1 ही चरण में संपन्न होंगे चुनाव
  • मणिपुर में 2 चरणों में यानी 27 फरवरी और 3 मार्च को होंगे चुनाव
  • पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को होंगे चुनाव
  • उत्तराखंड में भी 1 ही चरण यानी 14 फरवरी को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे
  • सात मार्च को वोटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

किस राज्य में कितनी सीटें

  • उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीटें
  • गोवा- 40 विधान सभा सीटें
  • मणिपुर- 60 विधान सभा सीटें
  • पंजाब- 117 विधान सभा सीटें
  • उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीटें
https://twitter.com/ANI/status/1479755161987731457?s=20

चुनाव आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस बार देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में 18.3 करोड़ मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि करीब 900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे। चुनाव में पैसे के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस को अपनाया गया है। गैरकानूनी पैसे, शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे।

संवेदनशील बूथों की वेब कॉस्टिंग होगी। चुनाव में धांधली रोकने व सभी राजनीतिक दलों के लिए सुविधा एप बनाया गया है। C Vigil ऐप पर चुनाव को लेकर वोटर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Exit mobile version