Home Bihar प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने किया ये काम, फिर जम के...

प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने किया ये काम, फिर जम के हुई कुटाई

सोशल मीडिया पे आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी सास बहु के झगड़े वाला वीडियो तो कभी बच्चों के अटपटे जवाब जो लोगों को खूब हसाते हैं। लेकिन आज सोशल मीडिया पे जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुछ लोगों को तो जरूर हसा रहा होगा। लेकिन कुछ के लिए ये वायरल वीडियो सबक का काम कर रहा है। जी हां, बिहार के नालंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ेक प्रेमी अपनी प्रेमिका के शादी पे पहुँच कर उसकी मांग में सिंदूर भर देता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गर्लफ्रेंड की शादी में उसका प्रेमी पहुंच गया। और वरमाला के दौरान वो स्टेज पर चढ़ सबके सामने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर देता है। जबतक लोग कुछ समझ पाते। उसने प्रेमिका को माला पहनाई और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर दी थी। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है। प्रेमी का कहना है कि प्रेमिका ने ही उसे बुलाया था।

इसके बाद लोगों ने प्रेमी की जम कर पिटाई की कि वो अस्पताल में भर्ती हो गया है। पिटाई में युवक का सिर फट गया और पूरा चेहरा सूज गया। युवक ने कहा कि फोन करके लड़की ने ही उसे बुलाया था। उसने ही कहा कि स्टेज पर मेरी मांग में सिंदूर भर देना।

पिटाई के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद लड़के वालों ने शादी करने से भी मना कर दिया। घटना मंगलवार, 5 जुलाई की रात का है। हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है। युवक का नाम मुकेश कुमार है। और दोनों एक ही गाँव के हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version